Q. बिंदु क्या है?
Ans. ज्यामिति में बिंदु केवल स्थिति को दर्शाता है, इसका कोई आकार नहीं होता।
Q. रेखा क्या है?
Ans. दोनों दिशाओं में अनंत तक बढ़ने वाली सीधी आकृति रेखा कहलाती है।
Q. रेखाखंड क्या है?
Ans. दो निश्चित बिंदुओं के बीच की रेखा रेखाखंड कहलाती है।
Q. किरण क्या है?
Ans. एक निश्चित बिंदु से प्रारंभ होकर एक दिशा में अनंत तक जाने वाली रेखा किरण कहलाती है।
Q. समतल क्या है?
Ans. समतल एक सपाट सतह होती है जो सभी दिशाओं में फैली होती है।
Q. समानांतर रेखाएँ क्या होती हैं?
Ans. जो रेखाएँ कभी नहीं मिलतीं उन्हें समानांतर रेखाएँ कहते हैं।
Q. प्रतिच्छेदी रेखाएँ क्या होती हैं?
Ans. जो रेखाएँ एक बिंदु पर मिलती हैं वे प्रतिच्छेदी रेखाएँ कहलाती हैं।
Q. वृत्त क्या है?
Ans. एक निश्चित केंद्र से समान दूरी पर स्थित बिंदुओं का समूह वृत्त कहलाता है।
Q. वृत्त का केंद्र क्या होता है?
Ans. वृत्त के मध्य स्थित बिंदु को केंद्र कहते हैं।
Q. त्रिज्या क्या होती है?
Ans. केंद्र से वृत्त की परिधि तक की दूरी त्रिज्या कहलाती है।
Q. व्यास क्या होता है?
Ans. केंद्र से होकर गुजरने वाला सबसे बड़ा जीवा व्यास कहलाता है।
Q. जीवा क्या होती है?
Ans. वृत्त के दो बिंदुओं को जोड़ने वाला रेखाखंड जीवा कहलाता है।
Q. बहुभुज क्या है?
Ans. कई रेखाखंडों से बनी बंद आकृति बहुभुज कहलाती है।
Q. त्रिभुज क्या है?
Ans. तीन भुजाओं वाला बहुभुज त्रिभुज कहलाता है।
Q. चतुर्भुज क्या है?
Ans. चार भुजाओं वाला बहुभुज चतुर्भुज कहलाता है।
Q. कोण क्या है?
Ans. दो किरणों के बीच का झुकाव कोण कहलाता है।
Q. समकोण का मान कितना होता है?
Ans. 90°
Q. न्यून कोण किसे कहते हैं?
Ans. 90° से कम कोण को न्यून कोण कहते हैं।
Q. अधिक कोण किसे कहते हैं?
Ans. 90° से अधिक तथा 180° से कम कोण को अधिक कोण कहते हैं।
Q. ज्यामिति का उपयोग कहाँ होता है?
Ans. भवन निर्माण, मानचित्र, कला और इंजीनियरिंग में।