❓ Question Answer

Chapter 3 - राष्ट्रीय प्रतीक

Q. राष्ट्रीय प्रतीक क्या होते हैं?
Ans. राष्ट्रीय प्रतीक किसी देश की पहचान, संस्कृति, इतिहास और गौरव का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Q. भारत का राष्ट्रीय ध्वज क्या कहलाता है?
Ans. भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कहलाता है।
Q. तिरंगे में कितने रंग होते हैं?
Ans. तिरंगे में केसरिया, सफेद और हरा रंग होता है।
Q. राष्ट्रीय ध्वज के बीच में क्या बना होता है?
Ans. राष्ट्रीय ध्वज के बीच में 24 तीलियों वाला अशोक चक्र बना होता है।
Q. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है?
Ans. अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष भारत का राष्ट्रीय चिन्ह है।
Q. राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे क्या लिखा होता है?
Ans. राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे "सत्यमेव जयते" लिखा होता है।
Q. भारत का राष्ट्रीय गान कौन सा है?
Ans. जन गण मन भारत का राष्ट्रीय गान है।
Q. राष्ट्रीय गान की रचना किसने की थी?
Ans. राष्ट्रीय गान की रचना रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी।
Q. भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है?
Ans. वंदे मातरम् भारत का राष्ट्रीय गीत है।
Q. वंदे मातरम् की रचना किसने की थी?
Ans. वंदे मातरम् की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी।
Q. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?
Ans. बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।
Q. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है?
Ans. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
Q. भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?
Ans. कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है।
Q. भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?
Ans. बरगद भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है।
Q. भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है?
Ans. आम भारत का राष्ट्रीय फल है।
Q. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन है?
Ans. गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है।
Q. भारत का राष्ट्रीय नदी कौन सी है?
Ans. गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी है।
Q. भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर कौन सा है?
Ans. शक संवत भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर है।
Q. राष्ट्रीय प्रतीकों का महत्व क्या है?
Ans. राष्ट्रीय प्रतीक देश की एकता, अखंडता और गौरव को दर्शाते हैं।
Q. राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान क्यों करना चाहिए?
Ans. राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

🚀 Quick Access