❓ Question Answer

Chapter 7 - पौधों को जानिए

Q. पौधे हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?
Ans. पौधे भोजन, ऑक्सीजन और अनेक उपयोगी वस्तुएँ प्रदान करते हैं।
Q. पौधे का कौन-सा भाग मिट्टी से जल और खनिज लेता है?
Ans. जड़।
Q. जड़ का मुख्य कार्य क्या है?
Ans. पौधे को मिट्टी में मजबूती से जमाना तथा जल व खनिजों का अवशोषण करना।
Q. तना का क्या कार्य है?
Ans. पौधे को सहारा देना तथा जल और भोजन का परिवहन करना।
Q. पत्तियाँ भोजन कैसे बनाती हैं?
Ans. प्रकाश संश्लेषण द्वारा।
Q. पौधे का कौन-सा भाग भोजन बनाता है?
Ans. पत्तियाँ।
Q. फूल का मुख्य कार्य क्या है?
Ans. प्रजनन करना और फल-बीज बनाना।
Q. फल का क्या महत्व है?
Ans. फल बीजों की रक्षा करता है।
Q. बीज क्या है?
Ans. वह संरचना जिससे नया पौधा विकसित होता है।
Q. शाक (Herbs) क्या होते हैं?
Ans. छोटे और कोमल तने वाले पौधे।
Q. झाड़ी (Shrub) क्या होती है?
Ans. मध्यम आकार के अनेक शाखाओं वाले पौधे।
Q. वृक्ष (Tree) क्या होता है?
Ans. लंबा तथा कठोर तने वाला पौधा।
Q. लता (Climber) क्या है?
Ans. सहारे से ऊपर चढ़ने वाला पौधा।
Q. भूमि पर फैलने वाले पौधे क्या कहलाते हैं?
Ans. विसर्पी (Creepers)।
Q. पौधों में जल का परिवहन कौन करता है?
Ans. तना।
Q. प्रकाश संश्लेषण के लिए कौन-सी गैस आवश्यक है?
Ans. कार्बन डाइऑक्साइड।
Q. पौधे वातावरण को कौन-सी गैस देते हैं?
Ans. ऑक्सीजन।
Q. गाजर और मूली में कौन-सा भाग खाया जाता है?
Ans. जड़।
Q. आलू पौधे का कौन-सा भाग है?
Ans. तना।
Q. पौधों का अध्ययन किस विज्ञान शाखा में किया जाता है?
Ans. वनस्पति विज्ञान (Botany)।

🚀 Quick Access